अंतर्राष्ट्रीय काव्य शिखर सम्मान 2026 से सम्मानित हुए डॉ. मुन्नालाल देवदास

0 228

गरियाबंद। विश्व कविता दिवस के अवसर पर भावना कला एवं साहित्य फाउंडेशन, जयपुर (राजस्थान) के तत्वावधान में आयोजित काव्य लेखन कार्यक्रम में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कवि और साहित्यकारों की श्रेष्ठ रचनाओं को “अंतर्राष्ट्रीय काव्य शिखर सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

इस प्रतिष्ठित सम्मान से गरियाबंद जिले के गौरव, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त नवाचारी प्रधान पाठक, कवि, गीतकार एवं साहित्यकार डॉ. मुन्नालाल देवदास को सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा, साहित्य और रामचरितमानस के क्षेत्र में प्रेरणादायक नवाचारों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ. देवदास वर्तमान में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने “छत्तीसगढ़ की बेटी कौशल्या”, “छत्तीसगढ़ के गांधी पंडित सुंदरलाल शर्मा”, “संतकवि पवन दीवान” और “गरियाबंद की गौरव गाथा” जैसे विषयों पर अखिल भारतीय निःशुल्क काव्य लेखन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है।

अब तक डॉ. देवदास की 25 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें से तीन पुस्तकों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया है। इनमें “राष्ट्रीय आंदोलन और प्रभात भजन के 75 साल”, “ऐतिहासिक पैरी नदी परिक्रमा” और “श्यामनगर में राष्ट्रगान की अनूठी परंपरा” शामिल हैं। इसके अलावा, अंकों से अक्षर निर्माण एवं विभिन्न ज्ञानवर्धक शैक्षिक नवाचारों के लिए उन्हें 37 वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. मुन्नालाल देवदास को अनेक शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों, मानस संघों, शिक्षक साथियों एवं कवि-साहित्यकारों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment