खबरें देश विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 228

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

रविवार, 22 मार्च 2026

🔵👉देशभर में चैत्र नवरात्रि की मची हुई है धूम।

🔵👉सीधी में पुराने हाथियों के पूर्वजों के जीवाश्म मिले, लगभग 2.5 लाख पुराने।

🔵👉सीधी जिले में छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन।

🔵👉सीधी यातायात पुलिस की धमाकेदार कार्यवाही में निरस्त रजिस्ट्रेशन के साथ सड़क पर दौड़ रही बस की गई जप्त।

🔵👉सीधी जिले के कुसमी, मड़वास, मझौली और रामपुर नैकिन क्षेत्र में सघन जांच अभियान ,अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, चार वाहन किए गए जप्त।

🔵👉सरकारी कर्मचारियों की मध्य प्रदेश में बढ़ीं मुश्किलें। अब नोटिस आएगा ईमेल से।

🔵👉डिंडोरी जिले में बाल विवाह के खिलाफ लिया गया बड़ि संकल्प, शुरू हुआ अभियान।

🔵👉गाजियाबाद में ISI के स्लीपर सेल का भंडाफोड़! 9 जासूस गिरफ्तार, 7 राज्यों को दहलाने की थी खौफनाक साजिश।

🔵👉ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से दहला इजराइल… डिमोना में इमारत गिरी, 20 घायल।

🔵👉पाकिस्तान की भारत को गीदड़भभकी, कहा- मुंबई और दिल्ली पर बम गिराना चाहिए।

🔵👉अमेरिकी राष्ट्रपति की मनमानी, अहंकार के चलते विश्व को संकट की ओर धकेला।

🔵👉गोल्डन टेंपल की AI फोटो बनाकर बेअदबी,युवराज सिंह-हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया; बाकी क्रिकेटर-एक्टर के सिर ढके दिखाए।

🔵👉ईद पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन का ऐलान- “हम मुस्लिम देशों से युद्ध नहीं चाहते, ‘IA’ बनाकर बदलेंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा।

🔵👉एयर चाइना ने बीजिंग-दिल्ली के बीच फिर शुरू की सीधी उड़ान, चीन बोला-ये सिर्फ यात्रा नहीं…भरोसे की वापसी।

🔵👉पाकिस्तान में असली धुरंधर कांड, ईद की नमाज पढ़ते ही टपका दिया लश्कर का कमांडर।

🔵👉ईरान के हमलों से अमेरिका को भारी नुक़सान, पहले दो हफ़्तों में गवां दिए 75 अरब रुपये से ज़्यादा।

🔵👉डिमोना में रखे हैं 80 एटम बम? इजरायल के उसी सेंटर पर ईरानी ने दागीं मिसाइलें।

🔵👉LPG संकट-राज्यों को 23 मार्च से 20% ज्यादा गैस मिलेगी,केंद्र बोला- ढाबों-होटलों को प्राथमिकता मिले, प्रवासी मजदूरों को 5kg सिलेंडर दिए जाएं।

🔵👉राहुल गांधी बोले- तेल की कीमतें बढ़ना महंगाई का संकेत,कहा- सरकार भले ही इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे।

🔵👉मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पथराव,पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं, आरोप- गोतस्करों ने ट्रक से कुचला; ट्रक ड्राइवर की भी मौत।

🔵👉भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफ्गानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी।

🔵👉भारत बिना आमने-सामने की जंग की तैयारी कर रहा,अनंत शस्त्र समेत 6 प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू, सरकार इन पर 2.19 लाख करोड़ खर्च करेगी।

🔵👉राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026 : देश की सामरिक आत्मनिर्भरता में राजस्थान निभाएगा अहम भूमिका, प्रदेश में बनेंगे विमान, हेलीकॉप्टर, रडार, ड्रोन, मिसाइल और एवियोनिक्स।

🔵👉ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप,मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’।

🔵👉FBI के पूर्व प्रमुख राबर्ट मुलर का निधन, मृत्यु पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- ‘खुशी है कि वह मर गया’।

🔵👉घरेलू उड़ानों के किराए से हटी’कैपिंग’, अब एयरलाइंस तय करेगी हवाई टिकट के दाम।

🔵👉फिल्म‘धुरंधर 2’ की ईद बनी बॉलीवुड का सबसे बड़ा दिन! 3 दिन से पहले 300 करोड़ पार।

🔵👉 पश्चिम बंगाल में ईद के दिन ममता बनर्जी का विवादित बयान- पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा घुसपैठिया, शुभेंदु ने किया पलटवार।

🔵👉असम में कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 5 पार्टियों से मिलाया हाथ।

खेल समाचार

🔴👉🏏टीम इंडिया जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी,दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, 8 साल में चौथा दौरा होगा।

🔴👉🏏एक प्रैक्टिस मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने खूब उड़ाये चौके और छक्के, 42 गेंदों में खेली 94 रनों की पारी। जब इशान किशन 14 गेंद में 18 ही बना पाए।

 

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment