राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने दी शुभकामनाएं, लोगों से टीकाकरण कराने की अपील

0 170

सीधी।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सांसद डॉ. मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि टीकाकरण हमारे बच्चों और समाज को कई गंभीर एवं घातक बीमारियों से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा छोटे बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय पर अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि टीकाकरण के महत्व को समझें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment