जहानाबाद में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं को खेल भावना से खेलने का संदेश

जहानाबाद:
माई युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से जहानाबाद में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ लोजपा नेत्री इंदु कश्यप, मेरा युवा भारत के युवा अधिकारी सुशील करौलिया, भाजपा नेता रंधीर शर्मा तथा समाजसेवी देवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान युवा अधिकारी सुशील करौलिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से जिले के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलने से युवाओं की बौद्धिक क्षमता और व्यक्तित्व का विकास होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जहानाबाद के युवा प्रतिभावान हैं और विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस अवसर पर लेखा अधिकारी राजेश कुमार, भाजपा नेता रंधीर कुमार, समाजसेवी देवेंद्र कुमार, युवा स्वयंसेवक आयुष मिल्टन, रंजु कुमारी, विष्णु सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता: नवीन कुमार, पटना (बिहार)