Breaking News

छात्र नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, जिला अध्यक्ष के हाथों ली सदस्यता

0 257

सीधी।

भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर जिले के कई छात्र नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के हाथों सभी ने पार्टी की सदस्यता ली।

बताया गया कि मध्य भारत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके अरुणेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने अपने साथी छात्र नेताओं आकाश सिंह चौहान, प्रिंस द्विवेदी, अनीश सिंह परिहार, विवेक सिंह चौहान, अनी गहरवार और सुनील सिंह के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, बृजेश सिंह चौहान, श्रवण सिंह चौहान सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सादर प्रकाशनार्थ

सुरेन्द्र मणि दुबे

जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment