विकासखंड बजाग में जनगणना कार्य हेतु सुपरवाइजर/पटवारियो का प्रशिक्षण आयोजित

0 503

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

बजाग,डिंडौरीं-आज दिनांक 15.3.2026 को कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी महोदय डिंडोरी के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री रामबाबू देवांगन के निर्देशन में बजाग में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना (HLO) अंतर्गत मकानसूचीकरण ब्लॉक (HLB) गठन का कार्य को पूर्ण करने के लिए तहसील बजाग अंतर्गत करंजिया एवं बजाग के समस्त आरआई, पटवारी/सुपरवाईज़र का प्रशिक्षण सभागार तहसील भवन बजाग में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण में HLB के सृजन, मकानसूचिकरण एवं CMMS पोर्टल में HLB के नक्शा बनाए जाने से संबंधित प्रशिक्षण सहा. प्रबंधक ई गवर्नेस भरत अग्रवाल के द्वारा दी गई ।

प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री भरत सिंह बट्टे, नायब तहसीलदार श्री आशुतोष मिश्र , राजस्व आर आई एवं पटवारी उपस्थित रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment