Breaking News

अस्थावां के पुर्व विधायक सतीश कुमार पंचतत्व में हुए विलीन 

0 215

 

पटना! कुर्मी चेतना रैली के प्रमुख शुत्रधार व अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से पुर्व विधायक रहे सतीश कुमार मंगलवार को देर शाम वाढ़ स्थित गंगा घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए, इसके पुर्व पटना स्थित आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, इस दौरान उनका पार्थिव शरीर शेखपुरा जिले के पैतृक गांव सर्वा पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई! जहां ग्रामीणो के साथ जिले के क ई प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ! यहां बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्थावां के पुर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर गहरी शोक व्यक्त किया है! उन्होंने कहा है कि सतीश कुमार एक कुशल राजनेता थे एवं समाज सेवी थे ! उनके निधन से समाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है! उनका पार्थिव शरीर 10:30 बजे पूर्वाह्नन बिहार विधानसभा परिसर लाया गया था , जहां बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, विधायक हरिनारायण, राहुल कुमार, ऋतुराज कुमार, कुमार अतिरेक,रूहेल रंजन ,चेतन आनंद,मांजरीक मृणाल, समृद्ध वर्मा,विधान परिषद के संजय कुमार सिंह, उर्फ गांधी जी, सहित सचिवालय के पदाधिकारीयों व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया! यहां बता दें कि पुर्व विधायक सतीश कुमार पहली बार 1990 में सूर्यगढा से विधायक बने थे,1995 में अस्थावां से निर्दलीय चुनाव जिते थे ,और 2001 में अस्थावां से समता पार्टी के विधायक बने थे!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment