Breaking News

जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

0 176

डिंडौरी : 11 मार्च, 2026

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) डिंडौरी से जारी निर्देशों के अनुसार जिले में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने के लिए गैस एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश एवं एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों में कहा गया है कि खाद्य विभाग एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारी एलपीजी वितरकों के यहां घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के स्टॉक की नियमित समीक्षा करें तथा उसकी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें। बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को उपलब्ध गैस स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा आवश्यकता होने पर वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी।

इसके साथ ही गैस एजेंसियों की नियमित जांच कर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों से समन्वय कर प्रतिदिन गैस आपूर्ति की प्रगति का विवरण ऑनलाइन माध्यम से अपडेट करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के साथ एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment