शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

0 177

शाहजहांपुर (यूपी)। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां NH-730C पर सुगसुगी गांव के पास बस और अर्टिगा कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚨

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय तेज रफ्तार बस और कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

एसपी शाहजहांपुर राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में बस और अर्टिगा कार की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📰 रिपोर्ट: मुबारक अली, संवाददाता

📍 शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment