Breaking News

ऑनलाइन ठगी करने वालों को बैंक खाते उपलब्ध करता था जन सेवा केंद्र संचालक। 

0 146

डेढ़ वर्ष से ठगी करने वाले गिरोह को खाते उपलब्ध कराकर कि मोटी कमाई।

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध करता था और डेढ़ वर्षो में मोटी कमाई की पुलिस ने जन सेवा केंद्र चलाने वाले श्रीश गुप्ता को उसके साथी सहित गिरफ्तार।

 

थाना चौक कोतवाली पुलिस टीम एस ओ जी टीम, सर्विलांस सेल टीम ने साईबर अपराध करने वाले दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

 

 

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार थाना कोतवाली, निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम, उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम, उ0नि0 संजीव कुमार थाना, उ0नि0 शगोविन्द सिंह थाना कोतवाली आदि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर श्रीश गुप्ता पुत्र उमेश चन्द्र निवासी 02/72 आवास विकाश कालौनी बरेली मोड थाना कोतवाली जनपद शाह0 उम्र करीब 44 वर्ष

 

राहिल पुत्र ताहव्वर खान निवासी पुत्र तारीन गाडीपुरा पुत्तूलाल चौराहा बिलाल मस्जिद PS रामचन्द्र मिशन जि0 शाहजहाँपुर उम्र करीब 42 वर्ष को बरेली मोड सड़क पुल के पास स्थित पेट्रोल पम्प के पास लकडी का खोखा जिस पर गुप्ता CSE केन्द्र में हल्का चौकी अजीजगंज के पास से किया गिरफ्तार।

 

बरामदगी

19 अदद की-पैड मोबाइल ,8 मोबाइल एन्ड्राइड,3 अदद रिकार्ड कापी, 25430 रुपए नकद ,19 जियो पैमेंट बैंक लिफाफे मय ATM कार्ड, 10 डेबिट कार्ड जियो ,दो माइक्रो ATM मशीन, 2 बायोमैट्रिक मशीन,6 डेबिट कार्ड NSDL पैमेंट बैंक बरामद।

 

अश्वनी कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली ने बताया कि श्रीश गुप्ता,राहुल,

रोहित रंजन, सोनू पटना.सोनू हावडा .विकास .उपेश कुमार, मुकेश कुमार पंजीकृत किया गया । शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है ।

विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

पूछताछ में

अभियुक्त श्रीश गुप्ता ने पूछने पर बताया कि बरेली मोड के पास पेट्रोल पम्प के सामने जन सेवा केन्द्र का खोखा है, मेरा बिहार के रहने वाले रोहित रंजन (मो0 से करीब डेढ वर्ष पूर्व मोबाईल फोन से संपर्क हुआ था । रोहित रंजन ने मुझे कुछ सेविंग अकाउंट उपलब्ध कराने के लिए कहा और बदले मे मुझे 4500/- प्रति अकाउंट के हिसाब से तय किया । इस काम में मैने राहिल पुत्र ताहव्वर खान नि0मो0 तारीन गाडीपुर पुत्तूलाल चौराहा थाना रामचन्द्र मिशन को शामिल किया । राहिल मेरे पास सीधे-साधे लोगो को बहला फुसलाकर अथवा लालच देकर उनका आधार कार्ड एंव पैन कार्ड प्राप्त करके मुझको देता था । मै उन लोगो के आधार से जिओ पैमेन्ट बैंक एवं NSDL पैमेंट बैंक का ऑनलाइन खाता खोलता था तथा उन खातो पर रोहित रंजन द्वारा दिए गए, मो0न0 को शामिल करता था उसी मो0न0 पर खाते का OTP आता था जो रोहित रंजन मुझे बताता था तथा उस खाते के ATM की डिलीवरी के पते पर मैं अपना पता देता था खाते का ATM कार्ड जब मेरे पास आ जाता था तो मै उस ATM कार्ड को लिफाफे में रखकर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन मे लगे एटेन्डेन्ट के माध्यम से रोहित रंजन द्वारा बताए गए बिहार के किसी स्टेशन पर भेज देता था, जिसके बदले मे रोहित रंजन मुझे एक खाते के 4500/- रुपये देता था । जिसको मैं और राहिल आपस मे बाट लेते थे । रोहित रंजन इन खातो को धोखा धडी के कामों से प्राप्त रकम को ऑनलाइन ट्रांसफर कर निकाल लेता है, हालांकि उक्त ऑनलाइन खातों का मूल स्वामी तो शाहजहाँपुर के आधार कार्ड एव पैन कार्ड स्वामी है परन्तु खाता प्रयोग कर्ता रोहित रंजन है साहब हम दोनो यह काम लगभग डेढ वर्षो से कर रहे है ।

 

धीरे-धीरे मेरे इस काम में सोनू पटना तथा सोनू हावडा तथा विकास, उपेश कुमार, तथा मुकेश कुमार, आदि लोगों से भी हमारा समपर्क हो गया और यह लोग भी हमे खाते का काम देने लगे जिससे हम दोनो कि आमदनी बढ़ती गईं। हालाकि हम लोग इन सभी लोगो से प्रत्यक्ष रुप से कभी नही मिले थे ये लोग अकसर भिन्न-2 नम्बरो से फोन करते थे तथा आनलाइन ही मेरे खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा ददरौल जनपद शाहजहाँपुर पर मुझे पेमेंट भेजते रहते थे जिसको मै और राहिल आपस मे बाट लेते थे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment