महापौर अर्चना वर्मा ने महिलाओं को सम्मानित कर बढ़ाया मान। 

0 226

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम के सभागार में महिलाओं को सम्मानित करने हेतु गोष्ठी एवं नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा महापौर अर्चना वर्मा को बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित महिला पार्षदों व नगर निगम की ब्रांड अम्बेसडर अल्पना श्रीवास्तव एवं तराना जमाल को बुके, अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।इसी क्रम में स्वच्छता कार्यों से जुड़ी महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु महापौर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर द्वारा महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने हेतु सभी सम्मानित महिलाओं से अपने जीवन में आगे बढ़ने व समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मा0 महापौर, नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, ब्रांड अम्बेसडर अल्पना श्रीवास्तव, तराना जमाल सहित अन्य महिला पार्षदों ने विश्व महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

कार्यक्रम में मैनाज़ बी, चित्रा सक्सेना, फातिमा बी, प्रतीक्षा गुप्ता, कोमल रस्तोगी, सोनी मिश्रा , सीमा यादव, शहाना, सीमा सारस्वत, रीता, नीतू, चारु गुप्ता , आफरीन बानो, अपर नगर आयुक्त अजय कुमारी त्रिपाठी , संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी,सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह , महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन आई टी एक्सपर्ट सैफ सिद्दीकी द्वारा किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment