शाहजहांपुर में लाट साहब का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर में होली पर निकले वाले लाट साहब का जुलूस सकुशल सम्पन्न।
आप को बताते चले कि एक पुरानी परंपरा के अनुसार आज भी यूपी के शाहजहांपुर में होली के रंग वाले दिन लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है
एक व्यक्ति को भैंस गाड़ी पर कुर्सी बैठाया जाता सुरक्षा रक्षा उपकरणों के साथ और उसकी चारों ओर पुलिस के जवान भी सुरक्षा उपकरणों के साथ सवार रहते हैं जुलूस की शुरुआत से लेकर अंत तक अपने तय रोड से लाड साहब पर रंग और चप्पल जूते की बौछार की जाती है, लाट साहब पुलिस के ज्वालों के घेरा में रहते।
जुलूस अपने तय मार्ग को पूरा करने के बाद समाप्त हो जाता।
जो व्यक्ति लाट साहब बनता है, उसको जुलूस के आयोजकों की ओर से नगद धन राशि के साथ साथ उपहार भी दिए जाते है
शहर के दो जुलूस मुख्य जुलूस माने जाते हैं जिसमें एक छोटे लाड साहब और दूसरे को बड़ा लाड साहब कहा जाता है अति संवेदनशील माने जाते जाने वाले लाट साहब के जुलूस को सकुशल संपन्न करने के लिए
इस बार जुलूस में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस क्षेत्राधिकार, 310 दरोगा, 1200 सौ सिपाही तथा 500 होमगार्ड के जवानों के अलावा चार कंपनी पीएसी तथा रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनियों के साथ एनडीआरएफ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को भी तैनात किया गया था।
जुलूस को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन और पुलिस काफी समय पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर देती है।