विंध्य के दाऊ साहब को श्रद्धांजलि: 6 मार्च को चुरहट में उमड़ेगा जनसैलाब

0 9,159


सीधी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विंध्य की माटी के सपूत स्व. Arjun Singh की बरसी पर 6 मार्च को सीधी जिले के चुरहट स्थित राव सागर में उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके पुण्य स्मरण में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अनुयायी, कांग्रेसजन और विंध्यवासी जुटेंगे। “दाऊ साहब” के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव के चलते यह दिन विंध्य क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है।
कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष Ajay Singh उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजनों से समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment