सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

0 489

सीधी | 28 फरवरी 2026

सीधी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई

थाना रामपुर नैकिन क्षेत्र की एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध किया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

24 घंटे में गिरफ्तारी

थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की घेराबंदी कर 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 27 फरवरी 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधांशु तिवारी, उप निरीक्षक मोतीलाल रावत, एएसआई संदीप वर्मा, प्रधान आरक्षक महेंद्र विश्वकर्मा, आरक्षक महेंद्र तिवारी, महिला आरक्षक अंजलि सिंह एवं पुलिस चौकी मोहनिया से आरक्षक सत्येंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment