तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी: जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

0 336

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडौरी। Jabalpur–Amarkantak National Highway पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा विक्रमपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमपुर और डूंगरिया के बीच हुआ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विक्रमपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान पोसा सिंह परस्ते (पिता: कल्याण सिंह) निवासी डूंगरिया के रूप में हुई है। घटना के बाद विक्रमपुर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बाइक के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच कर रही है।

 

इस दुखद हादसे के बाद डूंगरिया गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment