सीधी से आम आदमी पार्टी के रामचरण सोनी — शराब घोटाले में केजरीवाल व मनीष सिसोदिया बरी, सत्य की हुई जीत

सीधी। कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में अदालत द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि बिना ठोस सबूत आरोप साबित नहीं होते, इसलिए आरोपियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
इस फैसले पर सीधी जिले से रामचरण सोनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सत्यमेव जयते — सत्य की हमेशा जीत होती है। सत्ता पक्ष के इशारे पर हुई एकतरफा प्रशासनिक कार्रवाई अंततः सत्य के आगे झुक गई है।”
रामचरण सोनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा न्यायपालिका का सम्मान करती है और कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना आसान होता है, लेकिन आरोपों को सिद्ध करना कठिन होता है। जब कोई व्यक्ति या संगठन सत्य के लिए संघर्ष करता है तो अंततः न्याय मिलता है।
उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे प्रकरण में पार्टी और उसके नेताओं ने कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा रखा और न्यायालय ने तथ्यों के आधार पर अपना निर्णय सुनाया। यह फैसला लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था में विश्वास को और मजबूत करता है।
आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी फैसले को सत्य की जीत बताते हुए कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों पर काम करती रहेगी और भविष्य में भी पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेगी।