सीधी में गुटखा–सिगरेट पर मुनाफाखोरी, थोक व्यापारियों की मनमानी से फुटकर दुकानदार काफी परेशान, जिला प्रशासन पर उठे रहे सवाल,कई फूटकर दुकानों और ग्राहकों के बीच हो चुकी तीखी बहस,

0 608

प्राइड न्यूज | सीधी जिले में गुटखा और सिगरेट की कीमतों को लेकर बाजार में अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप है कि थोक व्यापारी तय खरीद दर से अधिक कीमत पर फुटकर दुकानदारों को माल दे रहे हैं, जिससे खुदरा बाजार में महंगाई और विवाद दोनों बढ़ रहे हैं।

 

दुकानदारों का कहना है कि थोक में ही गुटखा और सिगरेट महंगे मिल रहे हैं। ऐसे में जब वे थोड़ा मुनाफा जोड़कर ग्राहकों को बेचते हैं तो आए दिन बहस और झड़प की स्थिति बन जाती है। कई दुकानदारों ने बताया कि “रेट हमारे हाथ में नहीं, थोक व्यापारी जैसा देते हैं वैसा ही लेना पड़ता है।”

 

ग्राहकों की जेब पर सीधा असर

 

एक ही ब्रांड के गुटखा और सिगरेट अलग-अलग दुकानों पर अलग कीमत में बिक रहे हैं। इससे ग्राहक भ्रमित हैं और दुकानदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हैं, जबकि दुकानदार खुद को मजबूर बता रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विवाद

 

हाल के दिनों में कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें ग्राहकों और दुकानदारों के बीच तीखी बहस और झड़प दिखाई दे रही है। यह स्थिति बाजार नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

 

प्रशासन की सुस्ती पर सवाल

 

स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मांग है कि—

 

थोक व्यापारियों की दरों की जांच की जाए

 

खरीद और बिक्री रेट का सत्यापन हो

 

एमआरपी से अधिक वसूली पर कार्रवाई हो

 

बाजार में दर सूची अनिवार्य की जाए

 

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जिले में विवाद और कालाबाजारी बढ़ सकती है।

 

सवाल यही—सीधी में गुटखा-सिगरेट की मुनाफाखोरी पर कब लगेगी लगाम, और कब जागेगा प्रशासन?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment