सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
शनिवार, 28 फरवरी 2026
🔵👉जिला जेल सीधी का प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जाएजा।
🔵👉सीधी जिले के सिहावल में कांग्रेस पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में फूटा जनता का गुस्सा, 40 ट्रैक्टरों के साथ देखने को मिला जन सैलाब।
🔵👉डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत करंजिया में अध्यक्ष पद पर राजू सिंह उद्दे निर्वाचित।
🔵👉चांदी में देर रात अचानक आई तूफानी तेजी, एक झटके में 15 500 महंगी होकर 2,75,249 रुपये पर पहुंची।
🔵👉पटना में महिला प्रेरित सम्मान सीजन 2 का किया गया आयोजन।
🔵👉शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित।
🔵👉ओवैसी बोले- मोदी की विचारधारा में इजराइल के लिए प्यार,हमने हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बोला, आपको इजराइली आतंकवाद पर बोलना चाहिए था।
🔵👉 भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- 12 सालों में भारत ने अपनी ताकत पहचानी:विकसित देश हमारे साथ ट्रेड डील कर रहे; मिलेनियल्स के बाद Gen-Z कांग्रेस को सबक सिखाएगी।
🔵👉एयरफोर्स ने दिखाया ऑपरेशन-सिंदूर में कैसे पाकिस्तान की कमर तोड़ी,जगुआर-मिराज ने रनवे-हैंगर उड़ाया, भारत की पहली महिला फाइटर ने दिखाई डॉग फाइट।
🔵👉एक्साइज पॉलिसी मामला,निचली अदालत से राहत के बाद फिर घिरे केजरीवाल, CBI हाईकोर्ट पहुंची।
🔵👉DRDO,दुश्मन के सभी हमलों को नाकाम करेगा VSHORADS मिसाइल सिस्टम; परीक्षण में उच्च गति के लक्ष्य को भेदा।
🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का टैरिफ भी नहीं रोक पाया भारत की रफ्तार! इस तीमाही 7.8% की रही GDP ग्रोथ।
🔵👉अमेरिका ने पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हमले का किया समर्थन। ट्रंप बोले पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा, पाकिस्तान का दवा उसके यहां आतंकी हमले के पीछे भारत का हाथ।
🔵👉पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग 274 तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा, सैन्य ठिकाने भी तबाह।
🔵👉कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही तीव्रता; घर छोड़कर सड़कों पर निकले लोग।
🔵👉उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को होली का ‘गिफ्ट’, त्योहार से पहले खाते में आएगा वेतन, सीएम योगी ने की घोषणा।
🔵👉अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिंड़ी जंग, तालीबान का दावा- पाक के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया।
🔵👉जेएनयू में प्रदर्शन के लिए गिरफ़्तार किए गए 14 छात्रों को ज़मानत, अदालत ने कहा- वे अपराधी नहीं।
🔵👉असम में हेट स्पीच मामले में गौहाटी हाईकोर्ट ने सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा को नोटिस जारी किया।
🔵👉मध्य प्रदेश में तापमान 35°C+, राजस्थान में 37°C के करीब:दोनों राज्यों में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी; उत्तराखंड के 6 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे।
खेल समाचार
🔴👉🏏T20 विश्व कप क्रिकेट में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी जिंदा।
🔴👉🏏T20 विश्व कप क्रिकेट में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला
🔴👉🏏ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे वनडे में भी पराजित किया, श्रृंखला में बनाई ऑस्ट्रेलिया ने दो जीरो की बढ़त।
🔴👉🏏बदल सकता है आईपीएल का शेड्यूल, 26 की जगह 28 मार्च को पहला मैच संभव बंगाल तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में चुनाव इसके बने कारण।
🔆प्राइड इंडिया परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो🔆