सीधी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 2025 से फरार आरोपी 30 नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार, जेल भेजा गया

0 432

 

सीधी। जिले में अवैध नशे के कारोबार और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2025 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गुप्त सूचना द्वारा वर्ष 2025 के मामले में फरार आरोपी आकाश जायसवाल (22 वर्ष) पुनः क्षेत्र में सक्रिय होकर नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहा है।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोपाल दास मंदिर के पीछे, उत्तरी करौदिया में दबिश दी। घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कोडीन फॉस्फेट युक्त ‘ऑनरेक्स’ कफ सिरप की 30 अवैध शीशियां बरामद की गईं।

आरोपी नशीली दवाओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रण बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक तिलक राज सिंह, प्रधान आरक्षक पालन सिंह, आरक्षक बालेंद्र सिंह एवं आरक्षक अनुराग यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment