सादर अभिवादन!सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
शुक्रवार, 27 फरवरी 2026
🔵👉सीधी में कलेक्टर कार्यालय के बगल में चल रहा था रिश्वतखोरी का खेल, भू अर्जन अधिकारी ने 27 लाख मुआवजा बनाने के बदले में मांगी थी 13 लाख की रिश्वत, एक लाख लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया।
🔵👉सीधी के बाद मऊगंज पहुंचा हाथियों का समूह, प्रशासन ने किया सावधान, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।
🔵👉सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे बड़े सवाल, बिना लाइसेंस धनौली से चल रहे कई मेडिकल स्टोर, विभाग की जांच भी जीरो बटे सन्नाटा।
🔵👉थाना गाड़ा सरई पुलिस की बड़ी सफलता, बघरेली धनौली अंधे कत्ल का मात्र 8 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार जबकि एक आरोपी फरार।
🔵👉डिंडोरी जिले के शहपुरा में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की की गई हत्या, नाबालिक बेटी पर भी हमला।
🔵👉UNHRC में जयशंकर का कड़ा संदेश- आतंकवाद पर नहीं होगा कोई समझौता।
🔵👉 अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ छेड़ी जंग, मध्य रात्रि में किया 19 चौकियों पर कब्जा, अफगानिस्तान का दावा,डूरंड लाइन से टोरखम गेट तक कार्रवाई, 55 PAK सैनिक किए ढेर।
🔵👉चीन की सेना में कुछ ठीक नहीं! जिनपिंग के करीबी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी आऊट,सैंकड़ों अफसर लापता व टॉप जनरल जेल में।
🔵👉स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ीं, पीड़ित बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की हुई पुष्टि!।
🔵👉भाजपा ने उमर खालिद से राहुल गांधी की तुलना की,BJP ऑफिस के बाहर पोस्टर लगे, लिखा-अराजकता का तरीका एक, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते हैं।
🔵👉सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं,अजित पवार की मौत के बाद डिप्टी CM पद संभाला; उनकी राज्यसभा सीट पर बेटे पार्थ लड़ेंगे चुनाव।
🔵👉बाड़मेर में जमीन से निकल रहा क्रूड ऑयल,अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भर चुके; ब्लास्ट से मकान-स्कूल में आईं दरारें।
🔵👉अमित शाह के घुसपैठ संबंधी बयान पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा “भाजपा विभाजनकारी एजेंडा चला रही है”।
🔵👉’न्यायपालिका को बदनाम करने की साज़िश’, सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की किताब के चैप्टर को बैन करने का दिया निर्देश।
🔵👉केरल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज़ पर 15 दिन की रोक, आज नहीं आएगी फिल्म।
🔵👉दिल्ली और हिमाचल पुलिस का गतिरोध खत्म, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की मिली अनुमति।
🔵👉कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी चार दिन की भारत यात्रा पर शुक्रवार को पहुंचेंगे मुंबई।
🔵👉भारत-इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों में जुड़ा नया मुहावरा ”मोदी झप्पी”,27 करार पर हुए हस्ताक्षर।
🔵👉इजरायली संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से चिढ़ी मुस्लिम देशों की मीडिया।
🔵👉बच्चों को क्या सिखा रहे, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार चैप्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नाराज
खेल समाचार
🔴👉🏏 T20 विश्व कप क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत,वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया; मार्करम की फिफ्टी, लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके।
🔴👉🏏T20 विश्व कप क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के हाथों वेस्टइंडीज को मिली पराजय से भारत के लिए आगे के लिए खुले द्वार।
🔴👉🏏T20 विश्व कप क्रिकेट में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या के धमाकेदार अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा, सेमी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को रखा जिंदा।
🔴👉🏏भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच आज खेला जाएगा सिरीज का दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत कर एक जीरो की बढ़त हासिल कर रखी है।
🔆प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदरऔर मंगलमय हो🔆