कलेक्टर कार्यालय के बगल में चल रहा था रिश्वतखोरी का खेल
(भू अर्जन शाखा कर्मचारी पर लोकायुक्त की कार्यवाही

एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए भूपेंद्र पांडे
सीधी :– जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बगल में भू अर्जन कार्यालय शाखा के कर्मचारी भूपेंद्र पांडे को एक लाख रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। जिसको लेकर लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा आज दिन शुक्रवार दिनांक को 26/2/2026 को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम ने भू अर्जन कार्यालय शाखा में पदस्थ कर्मचारी को गिरफ्तार किया कर सर्किट हाउस ले जाया गया है। जहां आरोपी द्वारा फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत प्रभावित जमीन के मुआवजे का मामला चल रहा था। शिकायतकर्ता को कुल 27 लाख रुपये राशि का मुआवजा स्वीकृत हुआ था, लेकिन आरोप है कि इस राशि को जारी कराने के बदले में कर्मचारी आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता शिवशंकर तिवारी से 13 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें फरियादी द्वारा पहले किश्त के रूप में एक लाख रुपये की राशि दी जा चुकी थी वहीं आज दूसरी किश्त एक लाख देने दिनांक 26 फरवरी 2026
कार्यालय पहुंचे तो लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को मौके पर एक लाख रुपए रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। और वहीं आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध धारा (7) बीएनएस के तहत् मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई है।
शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
जहा शिकायकर्ता द्वारा लोकायुक्त कार्यालय में की गई शिकायत के आधार पर टीम ने सत्यापन कर कार्यवाही की रणनीति तैयार बनाई और तय योजना के अनुसार रिश्वत की राशि देते ही टीम ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया और साक्ष्य संकलन भी तैयार किया गया, ताकि मामला न्यायालय में पेश किया गया जाए।
आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध वर्ष 2019 में आयकर विभाग की टीम ने आय अधिक संपत्ति प्राप्त के मामले में छापामार कार्यवाही की गई थी।
इनका कहना है।
लोकायुक्त पुलिस रीवा एस आर मरावी द्वारा बताया गया कि भू अर्जन शाखा में पदस्थ आरोपी कर्मचारी भूपेंद्र पांडे द्वारा फरियादी से शिवशंकर तिवारी ग्राम सगला तहसील गोपद बनास जनपद पंचायत सीधी द्वारा 13 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। वहीं आरोपी कर्मचारी के खिलाफ वर्ष 2019 में आयकर विभाग टीम विभाग की छापेमार आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यवाही की गई थी। वहीं आज फिर भू अर्जन कार्यालय शाखा सीधी में पदस्थ कर्मचारी भूपेंद्र पांडे को आज लोकायुक्त पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से 10 सदस्यीय टीम विभाग द्वारा सुबह 11 बजे पकड़ा गया है। और प्रमुख दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
और आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा (7) भू अर्जन के तहत् कार्यवाही की गई है।
(लोकायुक्त पुलिस रीवा
इंस्पेक्टर एस आर मरावी )