सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राईड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
गुरुवार, 26 फरवरी 2026
🔵👉सीधी जिले के कुसमी में ब्राह्मण पुजारी की हत्या प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद आरोपी शासकीय सेवा से बाहर, प्रशासन ने दिया सख्त संदेश, चल सकता है घर पर बुलडोजर।
🔵👉सीधी जिले में हाथियों की एंट्री से प्रशासन सतर्क, अफवाहों पर होगी बड़ी कार्यवाही।
🔵👉शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे को कालिख कांड मुद्दे पर मिली जमानत, रिहा होकर जनता का जताया आभार, उन्होंने कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष रहेगा जारी ,मिली जुली आम प्रतिक्रिया।
🔵👉देशव्यापी आंदोलन के तहत भारतीय मजदूर संघ सीधी का हुआ विरोध प्रदर्शन, 46 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
🔵👉डिंडोरी जिले के ग्राम पंचायत मरवारी में श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ, छठवें दिन श्री कृष्णा श्री रुक्मणि विवाह हुआ संपन्न।
🔵👉कई राज्यों में न्यायालयों को बम से उड़ने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।
🔵👉 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे दूसरी बार इजराइल, इजराइली संसद में हमास हमले की निंदा की, कहा- हम आपका दर्द समझते है।
🔵👉आपसे नाराजगी नहीं, इजरायली संसद में विपक्ष का वॉकआउट, लौटकर मोदी से मिलाया हाथ।
🔵👉राहुल गांधी और कांग्रेस भारत-विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली,केंद्रीय मंत्री गोयल का आरोप- बार-बार झूठ बोलकर राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रहे।
🔵👉‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक,विवादित हिस्सा हटाया जा सकता है; CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे।
🔵👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल-फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के इकलौते नेता; विश्व की 20 संसदों में संबोधन।
🔵👉दिल्ली बम धमाके मामले में एनआईए ने दो और आतंकवादियों को किया गिरफ्तार।
🔵👉कांग्रेस वर्कर्स को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस, हिमाचल पुलिस ने 15 जवानों को ही हिरासत में ले लिया।
🔵👉 नेतन्याहू बोले भारत-इज़राइल गठबंधन दोनों की शक्ति और सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाने वाला।
🔵👉ब्रिटेन में नई डिजिटल प्रणाली लागू, सख्त हुए वीजा नियम, भारतीय यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें।
🔵👉मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को पड़ा दिल का दौरा, आनन-फानन में कराया अस्पताल में भर्ती।
🔵👉दिल्ली में प्रेग्नेंट पत्नी, तीन बेटियों का गला काटा,बच्चियों की उम्र 3, 4 और 5 साल; पति फरार, बेटे की चाहत में हत्या की आशंका।
🔵👉ओडिशा माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ नकद मिले,नोट गिनने की मशीने लानी पड़ीं, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था।
🔵👉बंगाल SIR-पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं,सुप्रीम कोर्ट ने कहा- साथ में 8वीं-10वीं की मार्कशीट होना भी जरूरी।
🔵👉भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Instagram पर बजा डंका, 100M फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले लीडर बने।
खेल समाचार
🔴👉🏏T20 विश्व कप क्रिकेट में श्रीलंका का टूटा सपना, आसानी से ढही लंका। 61 रन से मिली जीत ने न्यूजीलैंड को पहुंचाया सेमीफाइनल के करीब। श्रीलंका बाहर।
🔴👉🏏T20 क्रिकेट में आज भारत और जिंबॉब्वे के बीच करो या मरो का मुकाबला। आज हारे तो हो जाएगा सपना चकनाचूर।
🔴👉🏏T20 विश्व कप क्रिकेट में आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने यह मैच 3 बजे से खेला जाएगा।
🔆प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदरऔर मंगलमय हो🔆