Breaking News

ग्राम पंचायत मरवारी में श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ, छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह संपन्न

0 185

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

शहपुरा। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरवारी में 20 फरवरी से 27 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक माहौल में आयोजित इस सात दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।

 

कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं युवावस्था की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इसके साथ ही श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह प्रसंग का मनोहारी चित्रण किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। विवाह प्रसंग के दौरान पांडाल में भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

 

कथावाचन अभिलाष मिश्रा (जबलपुर) के मुखारविंद से किया जा रहा है। उन्होंने कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, संस्कार और सदाचार का महत्व बताते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करती है।

 

समिति द्वारा प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।

 

27 फरवरी को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment