कक्षा पांचवी एवं आठवीं की 20 फरवरी से बोर्ड पैटर्न परीक्षा की शुरुआत, 45 केंद्रों पर 3,816 विद्यार्थी होंगे शामिल

0 311

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश और कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 20 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा केंद्र के मार्गदर्शन में कुसमी विकासखंड के 45 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न होगी। इन केंद्रों पर 219 स्कूलों के कुल 3,816 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें 2,125 छात्र कक्षा पांचवीं तथा 1,691 छात्र कक्षा आठवीं के हैं।

प्रश्नपत्रों के सुरक्षित संधारण, वितरण और उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन के लिए जनशिक्षा केंद्रों को इकाई बनाया गया है। प्रतिदिन केंद्राध्यक्ष या सहायक केंद्राध्यक्ष प्रश्नपत्र जनशिक्षा केंद्र से प्राप्त करेंगे और परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद उत्तरपुस्तिकाएं वहीं जमा कराई जाएंगी। सुव्यवस्थित संचालन के लिए बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी द्वारा केंद्राध्यक्षों एवं सहायक केंद्राध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा की निगरानी के लिए विकासखंड स्तर पर समिति गठित कर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जनपद शिक्षा केंद्र स्तर के कंट्रोल रूम में रमेश तिवारी एवं सुदामा प्रसाद पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जनशिक्षा केंद्र स्तर पर निरीक्षण दल गठित कर परीक्षा केंद्रों का सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment