GYAN से GYANII की ओर बढ़ता एमपी बजट, विकास और जनकल्याण की नई राह — सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

0 181

सीधी। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के ₹4 लाख 38 हजार 317 करोड़ के बजट का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भरता को समर्पित बताया है।

सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह बजट GYAN से आगे बढ़कर GYANII मॉडल पर आधारित है, जो गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को नई दिशा देगा।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ₹1.27 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए एक लाख सोलर पंप, सिंचाई विस्तार और कृषि योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी।

युवाओं के लिए 50 हजार सरकारी भर्तियां, 15 हजार शिक्षक नियुक्ति और कौशल विकास कार्यक्रम रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। बिना कोई नया टैक्स लगाए विकास कार्यों पर बढ़ा खर्च सरकार की जनहितकारी सोच को दर्शाता है।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment