Breaking News

बृजेंद्र देव पाण्डेय ने राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव के लिए ठोकी ताल, प्रथम वरीयता मत देने की अपील

0 7,734


बैढ़न/सिंगरौली। आगामी मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला अधिवक्ता संघ बैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.) के अध्यक्ष बृजेंद्र देव पाण्डेय ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की है।
बृजेंद्र देव पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के कई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायालयीन सुविधाओं के विस्तार तथा अधिवक्ता कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।
उन्होंने प्रदेशभर के अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में उन्हें प्रथम वरीयता (1) का मत देकर विजयी बनाएं, ताकि अधिवक्ता समाज के अधूरे कार्यों को पूरा किया जा सके।
चुनावी प्रचार के तहत अधिवक्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है और समर्थन जुटाया जा रहा है। पाण्डेय ने विश्वास जताया कि अधिवक्ता समाज का आशीर्वाद और समर्थन उन्हें अवश्य प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अधिवक्ता समुदाय की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment