अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित हुए मीसाबंदी जयनारायण साहू,पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश पटेरिया का शहपुरा आगमन,

0 244

“जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट”

“शहपुरा”आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान ब्रजेश पटेरिया जी का शहपुरा नगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मीसाबंदी जयनारायण साहू के निवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की।

अटल बिहारी वाजपेई जी, पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत श्री ब्रजेश पटेरिया द्वारा मीसाबंदी जयनारायण साहू को “अटल कार्यकर्ता सम्मान” रजत पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु किए गए संघर्ष और पार्टी के प्रति निष्ठा के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, नगर पंचायत शहपुरा के पार्षद हरीश साहू सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही मीसाबंदी जयनारायण साहू का परिवार भी इस सम्मान समारोह का साक्षी बना।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मीसाबंदियों के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ता पार्टी की वास्तविक पूंजी हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment