पांढुरना: स्वर्गीय कुमार गजानन रबडे के उत्तराधिकार हेतु फौती नामांतरण की सूचना

0 7,708

पांढुरना। स्थानीय तहसील अंतर्गत मौजा टेमनीसाहनी में स्थित कृषि भूमि के नामांतरण को लेकर नायब तहसीलदार न्यायालय में प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस संबंध में आवेदक दिलीप पिता पुसाराम रबडे द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सार्वजनिक सूचना (इस्तहार) जारी किया गया है।
मामला विवरण:
आवेदक दिलीप रबडे (उम्र 38 वर्ष), निवासी पांढुरना ने बताया कि मौजा टेमनीसाहनी, पटवारी हल्का नंबर 69, राजस्व निरीक्षक मंडल व तहसील पांढुरना के अंतर्गत आने वाली भूमि जिसका खसरा नंबर 177/1, 178/1, 179/1 एवं 180/1 है, जिसका कुल रकबा लगभग 3 हेक्टेयर है, उनके परिवार से संबंधित है। यह भूमि आवेदक के पिता फुशा पिता महादेव रबडे के नाम दर्ज रही है।
स्व. कुमार गजानन रबडे का निधन दिनांक 22/03/2025 को हो जाने के पश्चात, अब उक्त भूमि पर वारिसों के नाम दर्ज करने हेतु फौती नामांतरण का प्रकरण नायब तहसीलदार पांढुरना के समक्ष दर्ज किया गया है।
सात दिनों में दर्ज करें आपत्ति:
प्रशासन द्वारा इस नामांतरण के संबंध में इस्तहार जारी कर सर्वसाधारण को सूचित किया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति या संस्था को इस नामांतरण प्रक्रिया या भूमि के मालिकाना हक को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे सात दिनों के भीतर संबंधित न्यायालय में अपनी लिखित आपत्ति प्रमाणों के साथ दर्ज करा सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा और नियमानुसार नामांतरण की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment