कार्यकर्ताओं से मेल मुलाक़ात करने अजयसिंह जायेंगे ग्वालियर चम्बल संभाग

11 फरवरी से चार दिन का दौरा
सीधी 09 फरवरी, 26
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह 11 फरवरी से चार दिन के प्रवास पर ग्वालियर चम्बल संभाग में रहेंगे| वे 11 फरवरी को ग्वालियर, 12 फरवरी को मुरैना, 13 फरवरी को भिंड तथा 14 फरवरी को दतिया जायेंगे| इस दौरान अजयसिंह पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मेल मुलाक़ात करेंगे|
वे 11 फरवरी को सबेरे भोपाल से वन्दे भारत एक्सप्रेस से चलकर ग्वालियर पहुंचेंगे| इस दिन ग्वालियर में ही रहेंगे और 12 फरवरी को सबेरे मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे| दिन भर मुरैना रहकर रात्रि में वापस ग्वालियर लौटकर विश्राम करेंगे| अगले दिन 13 फरवरी को सबेरे ग्वालियर से भिंड के लिए प्रस्थान करेंगे| भिंड में दिन भर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं से सम्पर्क के बाद वे रात्रि विश्राम लहार में करेंगे| अपने प्रवास के अंतिम दिन 14 फरवरी को श्री सिंह दिन भर दतिया रहकर झाँसी से ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे|