छायानगर में नंदन टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

0 199

जमशेदपुर।

साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर स्थित नंदन टेंट हाउस के गोदाम में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर तीन दमकल वाहन पहुंचाए गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी की घटना में टेंट हाउस का भारी मात्रा में सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

फिलहाल नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के मकानों से ज्वलनशील सामग्री को तत्काल हटाया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सौभाग्यवश इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों की जांच पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है।

प्राईड इंडिया न्यूज़, जमशेदपुर

ब्यूरो चीफ: इंदर जीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment