सादर अभिवादन सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 308

.. संपादक➖आर डी पांडेय

.. और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

.. रविवार, 08 फरवरी 2026

🔵सीधी में रीवा लोकायुक्त की धमाकेदार कार्यवाही, डॉक्टर स्वतंत्र पटेल को ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार। डॉक्टर पटेल सिहावल में पदस्थ थे, सफेद यूनिफॉर्म को किया दागदार।

🔵सीधी में अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार, संयुक्त दल ने कई वाहन जप्त।

🔵डिंडोरी जिले में मनरेगा एवं 15वीं वित की राशि में भारी गड़बड़ी कंचनपुर पंचायत के सरपंच सचिव को कलेक्टर ने कारण बताओं नोटिस किया जारी।

🔵डिंडोरी जिले में महिलाओं की हुंकार का हुआ असर, कलेक्टर की जनसुनवाई के बाद आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 2500किलो लाहन ढेर।

🔵घोसी जहानाबाद में विद्यालय शिक्षा समिति के प्रशिक्षकों को नियमित करे सरकार, मांग उठाई जिला प्रशिक्षक नवीन कुमार ने।

🔵अमेरिका ने जारी किया नक्शा, PoK को माना भारत का हिस्सा, नक्शे में न कोई लाइन ऑफ कंट्रोल और न कोई विवादित क्षेत्र।

🔵राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, रेस्टोरेंट की बिल्डिंग ढही, मलबे में दबे 10-15 लोग, रेस्क्यू जारी।

🔵देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले 13% बढ़े, बिहार-छत्तीसगढ़ में सबसे तेज बढ़ोतरी, ओवेरियन कैंसर ज्यादा खतरनाक।

🔵राहुल गांधी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को बताया “राजनीतिक प्रतिशोध”, कहा “NEET छात्र मृत्यु मामले में न्याय की मांग करने का मिल रहा दंड”।

🔵केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने विपक्ष से सैन्य अभियानों पर राजनीति न करने का किया आग्रह, “गंभीर परिणामों” की दी चेतावनी।

🔵छत्तीसगढ़ में प्रशासन को सफलता, 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम।

रूस के विश्वविद्यालय में चाकूबाजी, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल; दूतावास ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण।

🔵’आगरा को आग लगाएंगे, दिल्ली को दहलाएंगे’, पाकिस्तानी आतंकी नकवी की भारत को खुली धमकी।

🔵अमेरिका और रूस नई परमाणु हथियार नियंत्रण संधि के लिए सहमत हुए हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि इसमें चीन भी शामिल हो।

🔵भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमत हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए बताया इसे ‘बड़ी खुशखबरी।

🔵रूस से तेल खरीद पर भारत अपने रुख पर कायम, कहा देशवासियों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता।

🔵रोहित पवार बोले अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार, 10 तारीख को दूंगा प्रेजेंटेशन।

🔵 मुख्यमंत्री की कुर्सी पर खींचतान: सिद्धारमैया vs शिवकुमार खेमे की जंग में बेटे की एंट्री।

🔵बांग्लादेश सरकार में पूर्व मंत्री रमेश चंद्र सेन की हिरासत में मौत, गरमाया माहौल।

खेल समाचार

🔴👉भारत के सामने ठंडा पड़ा USA टीम का जोश, कप्तान सूर्यकुमार ने ठोके49 गेंदों पर 84 रन, फिर गेंदबाजों ने दिलाई जीत।

🔴👉बाल-बाल बचा पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया।

🔴👉T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान ने ICC के सामने रखी 3 शर्त।

प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment