मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए BJP, NDA समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने भारी जनसमर्थन और उत्साह के साथ किया नामांकन।

0 263

 

 

 

जमशेदपुर के मांगो नगर निगम के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज मंगलवार को भारी जन समर्थन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया उनके साथ उनके पति और भाजपा प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह भी थे सबसे पहले घर के निकालकर उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त कर आमबगान पहुंची, जहां से उन्होंने भारी जनसैलाब के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।

सभा को संबोधित करते हुए संध्या सिंह ने कहा कि मानगो केवल एक क्षेत्र नहीं बल्कि लाखों लोगों की उम्मीदों का शहर है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित नगर बनाना है। महिला सशक्तिकरण, बेहतर सफाई व्यवस्था, नियमित जलापूर्ति, सड़क-नाली सुधार और पारदर्शी नगर प्रशासन उनकी प्राथमिकताएं होंगी।

एनडीए के सभी दलों के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।

यात्रा के दौरान विकास, स्वच्छता और सुशासन के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। नामांकन यात्रा में मानगो के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में नागरिक, महिला कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए। लोगों में उत्साह और विश्वास स्पष्ट रूप से देखा गया। इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव शर्मा, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, लोजपा जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उनके समर्थन में उपस्थित रहे। गंगा साहू एवं अशोक राम उनके प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहे।

प्राईड इंडिया न्यूज़ जमशेदपुर से ब्यूरो चीफ़ इंदर जीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment