Breaking News

पांढुर्णा की नई पहल: अब मोबाइल यूनिट से चमचमाएंगे गांव-गांव के शौचालय

0 269

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा

 

पांढुर्णा | 4 फरवरी जिले में स्वच्छता अभियान को एक नई रफ्तार देते हुए प्रशासन ने ‘वॉश ऑन व्हील्स’ सेवा की शुरुआत की है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस सेवा से अब ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की सफाई मशीन और मोबाइल यूनिट के जरिए की जाएगी।

72 पंचायतों में विशेष अभियान प्रशासन ने पांढुर्णा जनपद की 72 ग्राम पंचायतों को 5 अलग-अलग सेक्टरों में बांटा है। इसके तहत स्वच्छता मित्र स्कूलों, सामुदायिक परिसरों और घरों के शौचालयों की नियमित सफाई करेंगे।

ऐप से घर बैठे करें बुकिंग इस सेवा को और आसान बनाने के लिए सरकार ने ‘वॉश ऑन व्हील्स ऐप’ भी लॉन्च किया है। अब ग्रामीण अपने मोबाइल से ही शौचालय सफाई की बुकिंग कर सकेंगे। इस अभिनव प्रयोग की चर्चा अब राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है, जिससे जिले की एक नई पहचान बनी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment