Breaking News

कलेक्टर वशिष्ठ ने ली समय-सीमा बैठक: विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जन-शिकायतों का तुरंत होगा निपटारा

0 378

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा

पांढुर्णा | 04 फरवरी 2026
आज जिला कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा (TL) बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के विकास और आम जनता की समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या देरी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सड़क और बुनियादी ढांचे पर जोर
जिले में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। पांढुर्णा से वर्धा नदी तक 11.20 किमी सड़क सुधार के लिए 4500 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा बानाबाकोडा बायपास और क्षतिग्रस्त पुलियाओं के निर्माण की योजना भी पाइपलाइन में है। पांढुर्णा और नीलकंठ के मोक्षधामों तक पहुँच मार्ग बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा।
पानी की सुविधा और स्वास्थ्य जांच
जल जीवन मिशन: ग्राम लण्ढोरी में नल-जल योजना शुरू हो चुकी है।
अमृत 2.0: शहरी क्षेत्रों में सफाई और पानी के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है।
जांच के घेरे में निर्माण: लण्ढोरी और कोढाली में उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कलेक्टर ने सख्त जांच के आदेश दिए हैं।
गरीबों और महिलाओं को राहत
प्रशासन ने लाड़ली बहना योजना के उन 52 हितग्राहियों की पहचान की है जिनका लाभ तकनीकी कारणों से रुका था। उज्जवला योजना के तहत जनजातीय महिलाओं के लिए ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, दिव्यांग अनिता धुर्वे को इलाज के लिए वाहन और अस्पताल की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
अन्य प्रमुख निर्णय
नेटवर्क की सुविधा: नेटवर्क विहीन गांवों में 4G टावर लगाने के लिए सरकारी जमीन तलाशी जा रही है।
अवैध कार्यों पर रोक: मोरडोंगरी में अवैध शराब और शहर में अवैध निर्माण पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्व सुधार: रामूढाना को राजस्व ग्राम बनाने और जमीनी विवादों (नक्शा सुधार) के निपटारे की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
बैठक में एडीएम श्री नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर सप्ताह अपने विभाग की ‘सफलता की कहानियाँ’ साझा करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment