सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

.. संपादक➖ आर डी पांडेय
.. और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
सोमवार 02 फरवरी 2026
💠👉T20 वर्ल्ड कप 2026,भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा फैसला।
💠👉यूजीसी एक्ट के विरोध में सीधी रहा पूरी तरह बंद।
💠👉सीधी जिले के सेवानिवृत शिक्षक डॉ शास्त्री प्रसाद मिश्र, निवासी ग्राम मझरेटी द्वारा लिखित एक और नई पुस्तक “राष्ट्रीय चेतना के संवाहक मैथिली शरण गुप्त और माखनलाल चतुर्वेदी” का हुआ सीधी में विमोचन।
💠👉सीधी में डॉक्टर लहरी सिंह द्वारा लिखित नई पुस्तक “केसरी नंदन अंजनेय” का हुआ सीधी में विमोचन।
💠👉सीधी सिंगरौली सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बजट पर अपनी प्रक्रिया देते हुए कहा कि गांव, गरीब ,किसान, युवा के हित में ऐतिहासिक बजट,देश के समग्र विकास का रोड मैप है यह बजट।
💠👉सीधी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर बजट पूरी तरह मौन, 2047 के सपनों में उलझी है सरकार।
💠👉सीधी विधायक रीति पाठक ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसान,युवा महिला और मध्यम वर्ग को समर्पित है केंद्रीय बजट 2025 26।
💠👉डिंडोरी में यातायात पुलिस ने किया नि:शुल्क हेलमेट वितरण,नियमों के पालन का दिया संदेश।
💠👉कश्मीर में सुबह-सुबह डोली धरती, बारामूला में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप।
💠👉दुनिया की इकोनॉमी में भारत का दबदबा, 165 देशों की GDP से बड़ा हो गया सालाना बजट।
💠👉जो साथ चला, उसे सहारा, आंख दिखाने वाले को सबक, भारत ने आधा कर दिया बांग्लादेश का फंड।
💠👉 इतिहास रचते हुए निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार पेश किया केंद्रीय बजट, विकास और आत्मनिर्भर भारत पर बड़ा फोकस।
💠👉कॉमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा ,49.50 रुपये बढ़े दाम, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर असर।
💠👉फरवरी में शुरू हो रहे T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के चुनिंदा मैच खेलने के फैसले पर ICC का बयान, कहा- हमें पीसीबी से आधिकारिक सूचना का इंतजार।
💠👉वैश्विक ग्रोथ में भारत ने अमेरिका को छोड़ा पीछे,आईएमएफ के अनुमान पर एलन मस्क बोले- बदल रहा है ताकत का संतुलन।
💠👉ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा,इनकम टैक्स में बदलाव नहीं, 17 कैंसर मेडिसिन ड्यूटी फ्री, 3 आयुर्वेदिक एम्स; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे।
💠👉बजट 2026- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के बाद शेयर बाज़ार गिरा, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
💠👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोले- ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, डील पहले हो चुकी है।
💠👉भारत के बजट सत्र में चीन का ‘करंसी स्ट्राइक’, युआन से डॉलर को चुनौती का ऐलान, भारत के लिए परीक्षा की घड़ी।
💠👉इसरो की मौज, मिल गया 13 हजार करोड़ का बजट, अब वैज्ञानिक स्पेस में मचाएंगे धमाल।
💠👉सोना-चांदी खरीददारों को बड़ी राहत, कीमतों में भारी गिरावट, सोना 1.50 लाख और चांदी 2.65 लाख पर।
💠👉केंद्रीय बजट 2026-27,मोटर एक्सीडेंट मुआवजे के ब्याज पर माफ होगा पूरा टैक्स, पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत।
💠👉ट्रंप प्रशासन की सख्ती,2025 में हर दिन पकड़े गए 65 भारतीय, घुसपैठ के लिए बदला ‘डंकी रूट’।
💠👉रूस का यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन हमला, बस को बनाया निशाना, 15 लोगों की मौत।
खेल समाचार
💠👉🏏 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित, 58 रनों से जीता मुकाबला।
🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌹