शहपुरा में भाजपा का “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन” ग्रामीण एक्ट ब्लॉक सम्मेलन आयोजित

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शहपुरा।
भारतीय जनता पार्टी शहपुरा मंडल कार्यालय में “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन” के अंतर्गत ग्रामीण एक्ट ब्लॉक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में VBG Ram G की जानकारी साझा की गई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानदीप त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, मनोहर सोनी, संतोष साहू सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत गारंटी के माध्यम से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों की पहचान और जागरूकता अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के संकल्प के साथ किया गया।