अवैध खनिज कोयला परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

सीधी,
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी एवं वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रीति अहिरवार के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी श्री कपिल मुनि शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में जिला टास्क फोर्स (वन-खनिज-पुलिस का संयुक्त दल) द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
प्रभारी खनि निरीक्षक श्री देवेंद्र महोबे, वनपरिक्षेत्राधिकारी चुरहट श्री नवीन सिंह एवं थाना प्रभारी रामपुर नैकिन श्री सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में 31 जनवरी की रात्रि तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत बघवार क्षेत्र में जांच के दौरान बिना अभिवहन पारपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के खनिज कोयले का परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक UP70LT7682 एवं MP17ZH9027, तथा बिना अभिवहन पारपत्र खनिज रेत का परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक MP20GA7115 को खनिज सहित जब्त किया गया।
जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस चौकी पिपरांव, थाना रामपुर नैकिन परिसर में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर माननीय कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की शिकायतों पर आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।