राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना
पांढुरना: आज 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे पारडी रोड स्थित विधायक कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और मौन धारण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पांढुरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री जतन उईके, विधायक श्री नीलेश उईके और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे मौजूद रहे। गांधीजी के सिद्धांतों को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल, नगर अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष श्री भरत सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष श्री देवकांत मांडोगड़े, डॉ. नितिन देवड़ा, श्री सुभाष परतेति, वरिष्ठ नेता श्री अमोल धर्माधिकारी, श्री अनंता तायवड़े, उज्ज्वल देशमुख और जिला सचिव श्री अमजद खान भी उपस्थित थे।
इसके साथ ही पांढुरना जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी, युवा शक्ति, महिला नेत्रियां, वरिष्ठ नेता, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।