Breaking News

पड़रिया खुर्द में 25 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया भूमि पूजन

0 371

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरवारी के पोषक ग्राम पड़रिया खुर्द में ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित कार्य का भूमि पूजन शहपुरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय ओमप्रकाश धुर्वे जी के करकमलों से संपन्न हुआ।

 

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और यह भवन गांव के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू, जिला महामंत्री बद्री साहू, जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल, दुर्गेश साहू,जनपद सदस्य देवीदीन झारिया, मंडल अध्यक्ष शहपुरा भजन चक्रवर्ती, मंडल अध्यक्ष मानिकपुर हिरेंद्र सिंह मरावी, देवरी शक्ति केंद्र प्रभारी हरीश जित्तू राय, सांसद प्रतिनिधि राहुल रैकवार, मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, दिलीप झारिया, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र झारिया सहित पंच परमेश्वर, त्रिदेव एवं समस्त कार्यकर्ता वह ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जाने की अपेक्षा जताई। भूमि पूजन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment