ग्रामीणों से सीधा संवाद: जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ग्राम चौपाल

डिण्डौरी, 27 जनवरी 2026: जिले में पुलिस द्वारा ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी, श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आयोजित इन चौपालों में नागरिकों को सुरक्षा और जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
थाना कोतवाली – ग्राम छांटा:
एसडीओपी श्री सतीश द्विवेदी, थाना प्रभारी श्री बी.एल. बरकडे एवं स्टाफ की उपस्थिति में चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्टिंग, नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियम, हेलमेट/सीट बेल्ट और राहवीर योजना के बारे में जानकारी दी गई।
थाना बजाग – ग्राम पंचायत बजाग रैयत:
यहां ग्रामीणों को साइबर ठगी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, अवैध शराब, बिना लाइसेंस/बीमा/हेलमेट वाहन चलाने के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। साथ ही आगामी मेले को लेकर सुरक्षा और नियमों की जानकारी भी दी गई।
थाना समनापुर – ग्राम भानपुर:
थाना प्रभारी श्री एच.एस. तिवारी के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्टिंग, नाबालिग बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियम और वाहन दस्तावेज संबंधी जानकारी दी गई।
थाना शहपुरा – ग्राम कोहनी देवरी:
एसडीओपी की उपस्थिति में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, नाबालिगों के पलायन से बचाव और साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी, सोशल मीडिया फ्रॉड) से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
चौपालों के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखीं, जिनका त्वरित समाधान किया गया। पुलिस ने भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इन पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।