जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का हुआ आयोजन 

0 203

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोसी के राजा बाजार में बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नवीन कुमार ने की, इस अवसर पर सीपीएम के नेता डॉ,एम हुसैन अंसारी, जदयू नेत्री मनोरमा देवी, पुर्व जिला परिषद अनुज प्रसाद निराला, विजय कुशवाहा समेत कई लोगों जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, इस दौरान डॉ,एम हुसैन अंसारी ने संबोधन भाषण में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जनता के नायक थे, जिन्होंने पुरा जीवन समाज के अंतिम पैदान में खड़े व्यक्ति को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया था, उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एक स्वतन्त्र सेनानी,माहान शिक्षक, अच्छे विचारक,व बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता, व बिहार के मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया था इस दौरान पुर्व प्रमुख सुनील कुमार ने उन्हें जनप्रिय नेता, गुदड़ी के लाल बताते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर साधारण परिवार में जन्मे एक महान समाजवादी नेता थे, इस अवसर पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद शमसाद शाई ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में आरक्षण को लागू कर शोशित बंचिंत व छात्र के हित में बेहतर कार्य को किया था,वे एक अच्छे विचारक थे, इस अवसर पर चंदेश्वर पासवान, अरूण कुमार, अवधेश दास, भीषम कुमार, कमलेश ठाकुर समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment