राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन 28 जनवरी को भोपाल में, सीधी से 57 शिक्षकों का जत्था रवाना

0 7,760


भोपाल/सीधी।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन, संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं शिक्षा के प्रति समर्पित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह तथा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के अभिनंदन समारोह का आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2026 को सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल में किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में सहभागिता के लिए दिनांक 27 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, सीधी के जिला अध्यक्ष श्री सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में 57 शिक्षकों का जत्था भोपाल के लिए रवाना हुआ। शिक्षकों को जिला पंचायत सीधी की अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम जी सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर निजी बस से शुभकामनाओं सहित रवाना किया गया।


शिक्षक संघ राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाला संगठन है। सम्मेलन को लेकर शिक्षकों में विशेष उत्साह का माहौल है। बहुप्रतीक्षित मांगों की पूर्ति तथा नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता को लेकर संभावित घोषणा को लेकर शिक्षक काफी उत्साहित हैं, जिसकी घोषणा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय डॉ. मोहन यादव जी, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन, अध्यक्षता डॉ. छत्रवीर सिंह जी राठौड़, प्रांत अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि माननीय उदय प्रताप सिंह जी, परिवहन एवं शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन तथा विशेष अतिथि माननीय श्री भगवान दास बस्नानी जी, विधायक भोपाल उपस्थित रहेंगे।
सीधी से रवाना हुए पदाधिकारियों एवं शिक्षकों में जिला अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे, सचिव रामजी शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद तिवारी, संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह चौहान, पूर्व प्रांत अध्यक्ष विजय सिंह परिहार, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री गौतम मणि अग्निहोत्री, पूर्व संभागीय अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सीधी कुमुद पांडे, अध्यक्ष सिहावल श्री राजेंद्र बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी प्रवीण कुमार शुक्ला, मझौली अध्यक्ष श्री नरेंद्र तिवारी, रामपुर नैकिन अध्यक्ष श्री के. श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हैं।
सम्मेलन से प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षक हितों एवं संगठन की मजबूती को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment