सोन नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में हर्ष

0 531

सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत मुर्दाडीह एवं सोनतीर पटेहरा के मध्य सोन नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 27.63 करोड़ रुपये की लागत की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

इस बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी एवं लोक निर्माण मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

यह पुल निर्माण क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। पुल के निर्माण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क सुगम होगा, साथ ही व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

विधानसभा क्षेत्र सिहावल के विधायक माननीय विश्वामित्र पाठक जी ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात बताते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पुल वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान करेगा।

पुल निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment