उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के छात्रों ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पाया प्रवेश, सम्मान समारोह आयोजित

सीधी/जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक–1, सीधी के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाकर विद्यालय व जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में गौरव गुप्ता ने बीए एलएलबी (ऑनर्स), अमन द्विवेदी एवं अमृतलाल सकेत ने बीएससी मैथ्स (ऑनर्स) में प्रवेश प्राप्त किया। दिल्ली विश्वविद्यालय में रवि साकेत को बीएससी (ऑनर्स) तथा सौरभ गुप्ता को बीकॉम (ऑनर्स) में प्रवेश मिला। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज में अमन भुर्तिया, संकट मोचन बंसल एवं राजीत कुमार सकेत ने बीए पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया।
इसी तरह डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में शालनी मिश्रा (बीए पत्रकारिता), प्रीतू साहू (बीए), प्रीति जायसवाल (बीए बीएड), रोहित प्रजापति (बीए), शिवम जायसवाल (बीएससी), शालनी रावत (बीएससी), खुशी जायसवाल (बीए), याचिका जायसवाल (बीए एलएलबी), श्रुति सिंह उइके (बीकॉम) तथा अरुण सिंह (बीएससी मैथ्स) ने प्रवेश प्राप्त किया। अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिया सिंह चौहान (बीबीए), काजल रजक (बीए एलएलबी) तथा रवि साकेत ने एनआईटी राउरकेला, ओडिशा में प्रवेश लेकर विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा।
छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.एन. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विवेकानंद सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जो छात्र उपस्थित नहीं हो सके, उनके परिजनों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर छात्रों के मार्गदर्शक एवं विद्यालय के पूर्व छात्र, बीएचयू शोध छात्र इंद्रलाल पटेल ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक मोहम्मद अली एवं सीमा द्विवेदी द्वारा किया