सीधी में त्रिदिवसीय दिव्य सत्संग का भव्य शुभारंभ, सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

सीधी
सीधी की पावन धरा पर समय के सद्गुरु एवं भारतीय सनातन ऋषि परंपरा के संवाहक स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के आगमन से आध्यात्मिक वातावरण भक्तिमय हो गया। उनके सान्निध्य में आयोजित त्रिदिवसीय दिव्य सत्संग का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ।

शुक्रवार को सद्गुरुदेव प्रयागराज से चलकर सीधी पहुंचे। इस अवसर पर राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा अस्पताल चौक, गांधी चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल आर्य पब्लिक स्कूल के सामने उत्तरी करौंदिया पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सद्गुरुदेव का स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर माल्यार्पण, आरती एवं पूजन के पश्चात सद्गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए और प्रसाद वितरण किया गया।

शनिवार को दोपहर 3 बजे से भजन-कीर्तन एवं सद्गुरुदेव के आशीर्वचन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बद्रीनाथ से पधारे संत प्रमुख सद्विप्र समाज के अध्यक्ष महात्मा बिनोनानंद स्वामी, महात्मा संघमित्रानंद, महात्मा श्री चंद्र, आचार्य कुणाल स्वामी सहित अनेक संत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शब्द विप्र समाज सेवा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, अंशुमान सिंह, सद्गुरु कबीर सेना सीधी के अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, करणी सेवा के अध्यक्ष हरपाल सिंह, अनिल सिंह, धीरेंद्र सिंह चौहान, देवेश प्रताप सिंह, महेंद्र श्रॉफ, स्वतंत्र सिंह एडवोकेट, अरुण सिंह एडवोकेट, पंकज सिंह, अश्वनी सिंह (सरपंच, पडेनिया), संत बहादुर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें उर्मिला शर्मा, पुनीता द्विवेदी, मीनू सिंह, विमल पटेल, प्रतिमा द्विवेदी, श्रीमती शारदा सिंह, सविता सोनी, उषा पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
त्रिदिवसीय दिव्य सत्संग के माध्यम से सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज द्वारा भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धर्म और संस्कारों की अलख जागृत हो रही है।