छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

0 466

 

सीधी | 24 जनवरी 2026

आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से शनिवार को छत्रसाल स्टेडियम, सीधी में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार परेड, सलामी, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित सभी गतिविधियों का क्रमबद्ध अभ्यास कराया गया। परेड दलों ने अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं स्कूली बच्चों एवं सांस्कृतिक दलों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों का अभ्यास किया।

रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री कोरी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, दर्शक दीर्घा, मंच संचालन, ध्वनि व्यवस्था, स्वच्छता एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह का आयोजन गरिमा, अनुशासन और बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम देखने को मिले।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल सहित पुलिस, नगर पालिका, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment