अडानी फाउंडेशन के CSR से खैराही में विकास को नई मजबूती

0 196

देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने किया पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन

 

अडानी फाउंडेशन द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैराही में मुन्नीलाल अगरिया के घर के समीप प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

 

यह बहुप्रतीक्षित पुल क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूर्ण करेगा। पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, ग्रामीणों को आवश्यकीय सेवाओं तक आसान पहुँच मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

ग्राम पंचायत खैराही के सरपंच मुस्ताक अहमद, अडानी फाउंडेशन के CSR हेड मनोज प्रभाकर, रामप्यारे विश्वकर्मा, पूर्व सरपंच राजेंद्र शाह रेला, सुशील शाह (मलगा) सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक।

 

इस अवसर पर विधायक श्री मेश्राम ने कहा कि विकास कार्यों में जनसहभागिता और संस्थागत सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग से यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत और स्थायी कदम सिद्ध होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment