पांढुरना: मतदाता सूची से नाम काटने के फर्जी आवेदनों की जांच हेतु कांग्रेस ने सौंपा ज्ञाप

0 456

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना

 

पांढुरना | नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सहायक निर्वाचन अधिकारी के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने आजाद वार्ड और जाटबा वार्ड की मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए उचित जांच की मांग की है।

मुख्य मामला

कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आजाद वार्ड एवं जाटबा वार्ड के एक विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची वर्ष 2025 से कटवाने के लिए फर्जी तरीके से फार्म नंबर 07 भरकर बीएलओ के पास जमा किए गए हैं। ज्ञापन में बताया गया कि ये आवेदन झूठे तथ्यों के आधार पर दिए गए हैं, जो कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

प्रमुख मांगें

नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि बीएलओ के पास जमा किए गए सभी फार्म नंबर 07 की बारीकी से जांच की जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे। साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों ने फर्जी तरीके से आवेदन भरने और मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश रचने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने आग्रह किया है कि निर्वाचन नामावली में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत रोका जाए।

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपते समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष देवकांत मांडोगड़े, पूर्व सांसद प्रतिनिधि इमरान खान, तुलसी काटवले, संजय राठौड़, ब्लॉक मीडिया प्रभारी नारायण वादबुदे, मो. सिराज, शहीद अली, नईम शेख, अष्पाक खान, शय्यद खान और शकील सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment