रतनजोत के बीज खाने से बीमार हुए बच्चे अब पूरी तरह स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना
सौंसर/पांढुर्णा: ग्राम साईखेड़ा में पिछले दिनों रतनजोत के बीज खाने से बीमार हुए सभी 9 बच्चों की सेहत में अब सुधार हो गया है। सिविल अस्पताल सौंसर में चले इलाज के बाद सभी बच्चे अब पूरी तरह ठीक हैं।
समय पर मिला इलाज
घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश आर. शुक्ला और उनकी टीम ने बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी और उन्हें जरूरी उपचार दिया। डॉक्टरों की सक्रियता के चलते किसी भी बच्चे की स्थिति गंभीर नहीं हुई।
प्रशासन की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब सभी बच्चों की हालत सामान्य है। प्रशासन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को जंगली या अज्ञात फल-बीज खाने से रोकें। यदि कोई बच्चा कुछ संदिग्ध खा ले या बीमार महसूस करे, तो उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाएं।