नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्रा ने शिकायतों का किया निस्तारण। 

0 529

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस का आयोजित किया गया।

 

 

जन-सुनवाई दिवस में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी शिकायतों को रखा गया।

 

जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया

 

समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबन्धित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुए ससमय निस्तारण कराया जाए।

 

जन-सुनवाई दिवस में 04 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर ही 02 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।

 

शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही किए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

 

जन सुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, अपर नवर आयुक्त अजय कुमाफ त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी व अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment